Saturday, 27 January 2018

Current affairs 26 January...

करेंट अफेयर्स 26 जनवरी 2018

1. हाल ही में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद में संयुक्त सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद में संयुक्त सचिव के रूप में सुमिता मिश्रा को नियुक्त किया गया है| सुमिता मिश्रा हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी है| सुमिता मिश्रा वर्तमान में हरियाणा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में किस राज्य में बस एवं मेट्रो में यात्रा करने के लिए कॉमन कार्ड सेवा शुरू की गई है?

दिल्ली में बस एवं मेट्रो में यात्रा करने के लिए कॉमन कार्ड सेवा शुरू की गई है| इस कॉमन कार्ड की सहायता से दिल्ली मेट्रो और दिल्ली शहर की चयनित बसों में एक ही कार्ड से यात्रा की जा सकेगी|

3. “प्रत्यूष” क्या है?

“प्रत्यूष” भारत का पहला सबसे तेज चलने वाला सुपर कंप्यूटर है| इस सुपर कंप्यूटर का नाम सूर्य के नाम पर रखा गया है| ब्रिटेन, जापान और अमेरिका के बाद भारत मौसम एवं जलवायु निगरानी संबंधी कार्यों के लिए एचपीसी क्षमता वाला चौथा प्रमुख देश बन गया है| इस सुपर कंप्यूटर की हाई परफॉरमेंस कंप्यूटिंग क्षमता 6.8 पेटाफ्लॉप है, जो कई अरब गणनाएं एक सेकंड में कर सकता है|

4. यासुहिरो सुजुकी कौन है?

यासुहिरो सुजुकी जापान के केनोइस्ट है| हाल ही में इन पर अपने विरोधी खिलाडी के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में आजीवन प्रतिबंध लगाया गया है| इन्होनें सेजी कोमात्सु के ड्रिंक में वाडा द्वारा प्रतिबंधित पदार्थ मिला दिया था ताकि वह डोप टेस्ट में फेल हो जाए। सुजुकी द्वारा अपराध स्वीकार कर लिए जाने के बाद वाडा ने उस पर 8 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। जबकि, जापानी केनोइंग फेडरेशन ने सुजुकी पर आजीवन प्रतिबंधित लगा दिया है|

5. हाल ही में “फ्रेंच कोच ऑफ ईयर” पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

“फ्रेंच कोच ऑफ ईयर” पुरस्कार से जिनेदिन जिदान को सम्मानित किया गया है| इन्होनें रियल मैड्रिड को 2017 में बतौर कोच ला लिगा, चैंपियंस लीग, फीफा क्लब वर्ल्ड कप, यूरोपीय सुपर कप और स्पेनिश सुपर कप के खिताब जितवाये है। जिदान को 2017 का फीफा ‘कोच ऑफ ईयर’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है|

6. हाल ही में किस भारतीय ने अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग कॉम्पीटिशन में मेडल जीता है?

भारत की आँचल ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग कॉम्पीटिशन में ब्रॉन्ज मेडल जीता है| आँचल अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग कॉम्पीटिशन में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाडी है| आँचल ने यह मैडल एज्ड़ेर 3200 कप में जीता है|

7. हाल ही में माघ बिहू उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?

माघ बिहू उत्सव असम में मनाया जा रहा है| इस उत्सव के लिए स्ट्रॉ और बांस से भेलाघर तैयार किये जाते है| माघ बिहू के दिन लोग यहां आकर खाना खाते हैं और अगले दिन ही इसे जला दिया जाता है।

8. यूएन ने खाड़ी युद्ध को रोकने के लिए सद्दाम हुसैन को सेना हटाने के लिए कब कहा था?

यूएन ने खाड़ी युद्ध को रोकने के लिए सद्दाम हुसैन को सेना हटाने के लिए 10 जनवरी 1991 में कहा था| सद्दम हुसैन को चेतावनी दी गई कि यदि इराक अपनी सेनाएं नहीं हटाता है तो उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई की जायेगी| 16 जनवरी को ऑपरेशन डेजर्ट स्टॉर्म के साथ ही खाड़ी युद्ध की शुरुआत हो गई थी। खाड़ी युद्ध के बाद सद्दाम अमेरिका के दुश्मन बन गए थे। 24 साल तक सत्ता में रहे सद्दाम 2003 में पराजित हुए थे। सद्दाम को पराजित होने के बाद फांसी दे दी गई थी|

9. जगदगुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय कहाँ पर स्थित है?

जगदगुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय चित्रकूट, उत्तर प्रदेश में स्थित है| यह विश्वविद्यालय विकलांग छात्र-छात्राओं के लिए देश का एकमात्र निजी विश्वविद्यालय है| इस विश्वविद्यालय की स्थापना 27 दिसम्बर 2001 में जगदगुरु रामभद्राचार्य द्वारा की गई थी| इस विश्वविद्यालय का संचालन जगदगुरु रामभद्राचार्य विकलांग शिक्षा संस्थान ट्रस्ट द्वारा किया जाता है|

10. ईसा मसीह के ब्लैक नाजरीन स्टैच्यू कहाँ पर स्थित है?

ईसा मसीह के ब्लैक नाजरीन स्टैच्यू मनीला के क्वियापो जिले की चर्च में स्थित है| ईसा मसीह के ब्लैक नाजरीन स्टैच्यू को प्रतिवर्ष 9 जनवरी को होनी वाली उत्सव की परेड में निकाला जाता है| दुनिया के सबसे बड़े कैथोलिक उत्सवों में शामिल इस उत्सव की परेड में लोग नंगे पांव हिस्सा लेते है और ईसा मसीह के स्टैच्यू को चूमते है| इनकी मान्यता है कि स्टैच्यू में चमत्कारिक शक्तियां हैं और इसे छूने वाला व्यक्ति हर बीमारी से छुटकारा पा लेता है।

No comments:

Post a Comment

CSR पर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष कौन हैं?

उत्तर – इंजेती श्रीनिवास कॉर्पोरेट मामले सचिव इंजेती श्रीनिवास की अध्यक्षता में CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) पर उच्च स्तरी...