Saturday, 13 January 2018

13 January Daily Current affairs

13 January Daily Current affairs

1. दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में विश्व का सबसे बड़ा सौर तापीय संयंत्र बनाया जाएगा

दुनिया के सबसे बड़े सौर ताप विद्युत संयंत्र को दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा विकास अनुमोदन दिया गया है।

2. भारतीय वायु सेना ने ‘सात शिखरों’ पर विजय प्राप्त की

भारतीय वायु सेना के पर्वतारोहियों के एक विशेषज्ञ दल ने पहले 6 विभिन्न महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों की चढाई की थी और हाल में यह दल मिशन सात शिखर पूरा करने के लिए अंटाकर्टिका में माऊंट विन्सन के लिए अंतिम अभियान पर रवाना हुआ।

3. रेल मंत्रालय ने स्फूर्ति एप्लिकेशन लांच किया

रेल यातायात की प्रवाह और अधिकत्तम माल ढुलाई संचालन योजना में मदद के लिए प्रमुख डीजिटल पहल करते हुए रेल मंत्रालय ने स्मार्ट फ्रेट ऑपरेशन आप्टिमाइजेशन एण्ड रियल टाइम इन्फोर्मेशन (स्फूर्ति) एप्लिकेशन लांच किया है।

4. भारत का पहला कोयला-टू-गैस रूपांतरण संयंत्र स्थापित करेगा गेल

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कहा कि कोयले को सिंथेटिक गैस में परिवर्तित करने के लिए भारत का पहला संयंत्र सरकारी गैस ट्रांसमिशन कंपनी गेल की देखरेख में ओडिशा में स्थापित किया जा रहा है।

5. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 12 जनवरी को सुबह 9 .29 बजे अपने 100वें उपग्रह को लॉंच करेगा।

ध्रुवीय उपग्रह लॉन्च वाहन (पीएसएलवी-सी 40) अपने 42 वां मिशन पर एक मौसम अवलोकन उपग्रह 'कार्टोसैट -2', और 30 अन्य उपग्रहों को ले जाएगा।
लिफ्ट-ऑफ के लिए उलटी गिनती के साथ ही यह 2018 में इसरो का पहला लॉन्च है।

6. भारत 2017 में चीन प्रायोजित एआईआईबी का शीर्ष उधारकर्ता

भारत चीन प्रायोजित एशियाई बुनियादी ढांचा निवेश बैंक (एआईआईबी) से 1.5 बिलियन अमरीकी डालर के ऋण के साथ और तीन बिलियन डालर से ज्यादा ऋण पाइपलाइन में होने के साथ इसके शीर्ष उधारकर्ता के रूप में उभरा है।

7. काजोल स्वच्छ आदत स्वच्छ भारत की अम्बेसडर बनी

स्वच्छता संबंधी मुद्दों से रोके जाने वाली मौतों को कम करने की सक्रिय समर्थक अभिनेत्री काजोल, स्वच्छ आदत स्वच्छ भारत पहल के लिए अम्बेसडर नियुक्त की गई हैं।

8. शाहरुख खान डब्ल्यूईएफ दावोस शिखर सम्मेलन में क्रिस्टल पुरस्कार से सम्मानित होंगे 

बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान को हॉलीवुड स्टार केट ब्लैंचेट और महान संगीतकार सर एल्टन जॉन के साथ दावोस में वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक में क्रिस्टल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

CSR पर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष कौन हैं?

उत्तर – इंजेती श्रीनिवास कॉर्पोरेट मामले सचिव इंजेती श्रीनिवास की अध्यक्षता में CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) पर उच्च स्तरी...