Friday, 19 January 2018

डेली का डोज़ 19 जनवरी

डेली का डोज़ 19 जनवरी

1. हाल ही में किस राज्य ने अनाथ बच्चों को सरकारी नौकरी में 1% आरक्षण देने का निर्णय लिया?
a. हरियाणा
b. उत्तर प्रदेश
c. मध्य प्रदेश
d. महाराष्ट्र
2. हाल ही में किस देश में अकेलापन दूर करने के लिए एक मंत्रालय का गठन किया गया?
a. भारत
b. अमेरिका
c. ब्रिटेन
d. इज़राइल
3. निम्नलिखित में से कौन भारतीय मूल के पहले सिख व्यक्ति हैं जिन्हें न्यूजर्सी का अटॉर्नी जनरल बनने का अवसर प्राप्त हुआ?
a. गुरबीर सिंह ग्रेवाल
b. अजीत सिंह
c. महीप सिंह टुटेजा
d. दविंदर मलिक
4. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी को आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ़ द इयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
a. स्टीव स्मिथ
b. विराट कोहली
c. ए बी डिविलियर्स
d. डेविड वॉर्नर
5.निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द इयर चुना गया?
a. स्टीव स्मिथ
b. विराट कोहली
c. जेम्स एंडरसन
d. आर. अश्विन
6. उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया किन खेलों के लिए एक झंडे के तले मार्च के लिए सहमत हो गये हैं?
a. शीतकालीन ओलंपिक
b. कॉमनवेल्थ गेम्स
c. एशियाई खेल
d. विश्व हॉकी चैंपियनशिप
7. सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के अनुसार कौन सी फिल्म सभी राज्यों में 25 जनवरी को रिलीज होगी?
a. लिपस्टिक अंडर माय बुरखा
b. वॉटर
c. पद्मावत
d. कर्मप्रधान
8. पांच हज़ार किलोमीटर तक की मारक क्षमता वाली किस स्वदेशी मिसाइल का हाल ही में सफल परीक्षण हुआ?
a. अग्नि
b. पृथ्वी
c. आकाश
d. आवेग
9. हाल ही में किस राज्य को खुले में शौच की कुप्रथा से मुक्त राज्य घोषित किया गया है?
a. पश्चिम बंगाल
b. पंजाब
c. बिहार
d. अरुणाचल प्रदेश
10. हाल ही में अरब प्लेयर ऑफ़ ईयर पुरस्कार से किस खिलाडी को सम्मानित किया गया है?
a. सुलेमान अली
b. रहमान अल मख्तूम
c. मोहम्मद सालेह
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
1. d. महाराष्ट्र
विवरण - महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने यह निर्णय लिया कि अनाथ बच्चों को भी अब सरकारी नौकरियों में 1% आरक्षण दिया जाएगा. महाराष्ट्र कैबिनेट ने फैसले के दौरान कहा कि क्योंकि अनाथ बच्चों को अपनी जाति का पता नहीं होता ऐसे में उन्हें सरकारी नौकरी में मिलने वाले आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाता है.
2. c. ब्रिटेन
विवरण - यूरोपियन यूनियन से पृथक होने के बाद इंग्लैंड की प्रशासनिक व्यवस्था में विभिन्न बदलाव किये गये. इसी कड़ी में थेरेसा मे ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए अकेलापन दूर करने के लिए एक मंत्रालय का गठन करने का निर्णय लिया.
3 . a. गुरबीर सिंह ग्रेवाल
विवरण - अमेरिका के न्यू जर्सी प्रांत में वरिष्ठ सिख-अमेरिकी वकील गुरबीर सिंह ग्रेवाल को अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया गया है. ग्रेवाल पहले ऐसे सिख-अमेरिकी हैं जिन्होंने राज्य में अटॉर्नी जनरल की कमान संभाली है.
4. b. विराट कोहली
विवरण - विराट कोहली को हाल ही में क्रिकेटर ऑफ़ द इयर चुना गया. साथ ही उन्हें आईसीसी वनडे और टेस्ट टीम ऑफ द इयर का कप्तान भी बनाया गया है.
5. a. स्टीव स्मिथ
विवरण - टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द इयर का अवॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ को प्राप्त हुआ. स्टीव स्मिथ वर्ष 2017 में 16 टेस्ट मुकाबलों में 1875 रन बनाने में सफल रहे.
6. a. शीतकालीन ओलंपिक
विवरण - फरवरी 2018 से दक्षिण कोरिया में शुरू होने जा रहे विंटर ओलंपिक खेलों में उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया एक ही झंडे के नीचे मार्च करने के लिए तैयार हो गए हैं.
7. c. पद्मावत
विवरण - सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों में फिल्म पर बैन लगाने को असंवैधानिक करार देते हुए राज्यों से प्रतिबंध हटाने का आदेश जारी किया है.
8 a अग्नि
विवरण - भारत में विकसित 5000 किलोमीटर से अधिक दूरी तक के लक्ष्य को भेदने में सक्षम अग्नि-5 का गुरुवार को ओडिशा तट से दूर व्हीलर द्वीप से सफल परीक्षण हो गया. अग्नि 5 कई हथियार ले जाने में सक्षम होगा.
9. d. अरुणाचल प्रदेश
विवरण - अरुणाचल प्रदेश को खुले में शौच की कुप्रथा से मुक्त राज्य घोषित किया गया है. पूर्वोत्तर राज्यों में सिक्किम के बाद ये दूसरा राज्य है, जिसे यह दर्जा दिया गया है.
10. c. मोहम्मद सालेह
विवरण - अरब प्लेयर ऑफ़ ईयर पुरस्कार से लिवरपूल के मोहम्मद सालेह को सम्मानित किया गया. सालेह इंग्लिश प्रीमियर लीग के इस सीजन में अब तक 17 गोल कर चुके हैं.

No comments:

Post a Comment

CSR पर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष कौन हैं?

उत्तर – इंजेती श्रीनिवास कॉर्पोरेट मामले सचिव इंजेती श्रीनिवास की अध्यक्षता में CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) पर उच्च स्तरी...