Wednesday, 24 January 2018

डेली का डोज़ 23 जनवरी

डेली का डोज़ 23 जनवरी

1. वर्ष 2018 के फिल्मफेयर पुरस्कारों में निम्नलिखित में से किसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला?
a. सलमान खान
b. आमिर खान
c. इरफ़ान खान
d. शाहरुख़ खान
2. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवार्ड दिया गया?
a. शुभाशीष भुटियानी (मुक्ति भवन)
b. हितेश केवल्या (शुभ मंगल सावधान)
c. अश्विनी अय्यर (बरेली की बर्फी)
d. सुमित सिंह (हिंदी मीडियम)
3. ऑक्सफैम द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार भारत के कितने प्रतिशत लोगों के पास देश की 73% संपत्ति मौजूद है?
a. 12%
b. 10%
c. 8%
d. 1%
4. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) का निदेशक नियुक्त किया गया?
a. के. सिवन
b. एस सोमनाथ
c. आर गोपालाचार्य
d. विपिनचन्द्र पाल
5. भारत द्वारा रूस के साथ हाल ही में किस सुपरसोनिक मिसाइल खरीद पर बातचीत आरंभ की गयी?
a. एस-400 ट्रंफ
b. बेकन-500
c. जी-600 लार्ज
d. ब्लास्ट-444
6. हाल ही में किस राज्य में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी पोर्टल शुरू किया गया है?
a. छतीसगढ़
b. बिहार
c. महाराष्ट्र
d. हरियाणा
7. गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने हाल ही में किस राज्य के राज्यपाल के रूप में शपथ ली?
a. मध्य प्रदेश
b. बिहार
c. झारखंड
d. पंजाब
8. किस अभिनेता को दावोस (स्विट्ज़रलैंड) में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) सम्मेलन में 24वें क्रिस्टल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया?
a. सलमान खान
b. शाहरुख खान
c. आमिर खान
d. अजय देवगन
9. सैंक्टम वेल्थ मैनेजमेंट की रिपोर्ट के अनुसार, निम्न में से किस वर्ष में भारत सबसे तेजी से उभरती बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा?
a. 2023
b. 2028
c. 2018
d. 2024
10. हाल ही में किस देश के लंबी दूरी के धावक सोलोमन डेकसिसा ने मुंबई मैराथन में पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया है?
a. इथियोपिया
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस
11. निम्नलिखित में से किस राज्य सरकार ने कागज के स्थान पर ऑनलाइन लॉटरी लाने का प्रस्ताखव तैयार किया है?
a. बिहार
b. महाराष्ट्रय
c. झारखंड
d. पंजाब
12. किस देश वैज्ञानिकों ने हाल ही में बहुत पतले इलेक्ट्रॉनिक स्किन टैटू विकसित किये हैं?
a. नेपाल
b. रूस
c. जर्मनी
d. जापान
उत्तर:
1. c. इरफ़ान खान
विवरण: वर्ष 2017 में विषय प्रधान फिल्मों का बोलबाला रहा. इस बार फिल्म फेयर में इरफान खान ने 'हिंदी मीडियम' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता.
2. a. शुभाशीष भुटियानी (मुक्ति भवन)
विवरण: इस बार फिल्म फेयर में बेस्ट स्क्रीनप्ले का पुरस्कार शुभाशीष भुटियानी को फिल्म मुक्ति भवन के लिए दिया गया.
3 . d. 1%
विवरण: ऑक्सफैम द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार भारत के 1% लोगों के पास देश की 73% संपत्ति मौजूद है.
4. b. एस सोमनाथ
विवरण: प्रसिद्ध वैज्ञानिक एस सोमनाथ ने 22 जनवरी 2018 को विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के निदेशक का पदभार ग्रहण किया. उन्होंने के. सिवन का स्थान लिया है.
5. a. एस-400 ट्रंफ
विवरण: भारत रूस के साथ एक बहुत बड़ा सुरक्षा समझौता कर सकता है. इस समझौते के तहत भारत रूस से एस-400 ट्रंफ एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम खरीदने जा रहा है, जिसकी कुल लागत 39,000 करोड़ रुपये है.
6. d. हरियाणा
विवरण: हरियाणा में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी पोर्टल शुरू किया गया है. इससे एचआरपी मामलों की पहचान कर डिलीवरी के लिए सिविल अस्पतालों में रैफर करने में मदद मिलेगी. हरियाणा यह पोर्टल शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है.
7. a. मध्य प्रदेश
विवरण: गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने मध्य प्रदेश की नई राज्यपाल के रूप में शपथ ली.
8 b. शाहरुख खान
विवरण: अभिनेता शाहरुख खान को दावोस (स्विट्ज़रलैंड) में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) सम्मेलन में 24वें क्रिस्टल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
9. c. 2018
विवरण: भारत साल 2018 में चीन को पछाड़ते हुए दुनिया की सबसे तेज़ी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था बन जाएगी. इसके साथ ही, रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि देश का शेयर बाज़ार दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा बाज़ार बन जाएगा.
10. a. इथियोपिया
विवरण: इथियोपिया के लंबी दूरी के धावक सोलोमन डेकसिसा ने हाल ही में मुंबई मैराथन में पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया है. इसके अलावा, अमाने गोबेना ने महिला वर्ग में खिताबी जीत हासिल की है.
11. b. महाराष्ट्र
विवरण: महाराष्ट्र सरकार अधिक राजस्व कमाने के लिए पेपर लॉटरी की जगह ऑनलाइन लॉटरी शुरू करने पर विचार कर रही है और इसके लिए एक प्रस्ताव भी उसने तैयार कर लिया गया है.
12. c. जर्मनी
विवरण: जर्मन वैज्ञानिकों ने एक अल्ट्राथिन इलेक्ट्रॉनिक स्किन टैटू बनाया है, जिसकी मदद से गैजट्स और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को हाथों के जेस्चर से कंट्रोल किया जा सकेगा. इसे इतना पतला बनाया गया है कि यह आपकी स्किन से एकदम चिपक जाएगा.
https://www.facebook.com/abnish.singh.71

No comments:

Post a Comment

CSR पर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष कौन हैं?

उत्तर – इंजेती श्रीनिवास कॉर्पोरेट मामले सचिव इंजेती श्रीनिवास की अध्यक्षता में CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) पर उच्च स्तरी...