Tuesday, 9 January 2018

करेंट अफेयर्स 9 जनवरी 2018

1. हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जयराम ठाकुर को नियुक्त किया गया है| जयराम ठाकुर मंडी के पहले ऐसे नेता हैं जो मुख्यमंत्री बने हैं। वर्तमान में जयराम ठाकुर मंडी की सेराज सीट से विधायक हैं।

2. हाल ही में किस देश में कॉटन बड्स पर रोक लगाई गई है?

इंग्लैंड में कॉटन बड्स पर रोक लगाई गई है| कान साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाले कॉटन बड्स में प्लास्टिक की एक पलती स्टिक के दोनों ओर कॉटन लिपटा होता है। इस्तेमाल के बाद ये कॉटन बड्स सीवेज से होते हुए सीधा समुद्र में जा मिलते हैं। दुनिया भर के समुद्रों का 50% प्लास्टिक कचरा इन्हीं कॉटन बड्स या पर्सनल केयर प्रोडक्ट में इस्तेमाल प्लास्टिक से उत्पन्न होता है| इससे पहले इटली और न्यूजीलैंड में भी कॉटन बर्ड्स पर रोक लगाई जा चुकी है|

3. हाल ही में बिच्छू की नई प्रजाति किस वन में पायी गई है?

बिच्छू की नई प्रजाति तृष्णा वन्यजीव अभ्यारण में पायी गई है| बिच्छू की इस प्रजाति को वुड स्कॉर्पियन नाम दिया गया है| तृष्णा वन्यजीव अभ्यारण त्रिपुरा राज्य में स्थित है|

4. अशोक माटूट कौन थे?

अशोक माटूट अनुभवी खेल प्रशासक थे| इन्होनें राष्ट्रीय मुक्केबाजी और हॉकी महासंघों के पदों पर अपनी सेवाएँ दी थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. हाल ही में ग्लोब सॉकर बेस्ट प्लेयर ऑफ ईयर पुरस्कार से किस खिलाडी को सम्मानित किया गया है?

ग्लोब सॉकर बेस्ट प्लेयर ऑफ ईयर पुरस्कार से रियल मैड्रिड के स्टार खिलाडी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को सम्मानित किया गया है| रोनाल्डो को चौथी बार इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| रोनाल्डो को इस पुरस्कार से 2011, 2014 और 2016 में सम्मानित किया जा चुका है|

6. हाल ही में वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप का ख़िताब किसने जीता है?

वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप का ख़िताब भारत के विश्वनाथ आनंद ने जीता है| आनंद ने वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में रूस के व्लादीमिर फेडोसीव को हराकर यह ख़िताब जीता है| आनंद का यह छठा विश्व ख़िताब है|

7. ‘मिशन सेवन समिट्स’ की शुरुआत कब की गई थी?

‘मिशन सेवन समिट्स’ की शुरुआत 2005 में की गई थी| इस मिशन को शुरू करने का उद्देश्य प्रत्येक महाद्वीप की शीर्ष चोटियों पर तिरंगा और भारतीय वायु सेना का झंडा फहराना था|

8. दक्षिणी इटली के मेसिना और रेजो कालाब्रिया में भीषण भूकंप और सुनामी कब आई थी?

दक्षिणी इटली के मेसिना और रेजो कालाब्रिया में भीषण भूकंप और सुनामी 28 दिसम्बर 1908 में आई थी| इस प्राकृतिक आपदा में मेसिना और रेजो कालाब्रिया समेत कई तटीय शहर पूरी तरह तबाह हो गए थे। भूकंप सुबह 5.20 बजे आया था| रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई थी| इस हादसे में करीब 1 लाख लोग मारे गए थे|

9. “लेगो ब्रिक्स” कहाँ पर स्थित है?

“लेगो ब्रिक्स” इजराईल के तेल अवीव नामक शहर में स्थित है| 118 फुट ऊँचा ब्रिक्स ओमेर साएग की याद में बनाया गया था| ओमेर की 8 साल की उम्र में कैंसर से मौत हो गई थी।

10. राष्ट्रीय गणित दिवस कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय गणित दिवस प्रतिवर्ष 22 दिसम्बर को मनाया जाता है| यह दिवस भारत के महान गणितज्ञ महान गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की स्मृति में मनाया जाता है| रामानुजन को “गणितज्ञों का गणितज्ञ” भी कहा जाता है।

No comments:

Post a Comment

CSR पर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष कौन हैं?

उत्तर – इंजेती श्रीनिवास कॉर्पोरेट मामले सचिव इंजेती श्रीनिवास की अध्यक्षता में CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) पर उच्च स्तरी...